Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The government is encroaching upon the water, forest and land of the tribals: Jarita | आदिवासियों की जल, जंगल व जमीन पर कब्जा करवा रही सरकार: जरिता – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

The government is encroaching upon the water, forest and land of the tribals: Jarita | आदिवासियों की जल, जंगल व जमीन पर कब्जा करवा रही सरकार: जरिता – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1765453931693ab06b9f607 whatsappimage
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1765453931693ab06b9f607 whatsappimage

.

बॉक्साइट खनन को लेकर सरगुजा संभाग में जारी विवाद के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग ने गुरुवार को मैनपाट पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। हाल ही में पर्यावरण स्वीकृति के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्रों में बढ़ते टकराव ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसके चलते कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। लैतफलांग हाल के दिनों में लगातार खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। रायगढ़ के तमनार और परसोढ़ी कला में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद अब मैनपाट पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग सभी स्थानों पर स्थिति समान है। स्थानीय निवासियों की इच्छा और स्वीकृति के विपरीत खनन कंपनियों के मुनाफे के लिए सरकार प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने आदिवासियों की जमीन, पानी और वन संसाधनों पर कब्जा करवा रही है। उन्होंने कहा सरगुजा में पांचवीं अनुसूची लागू है, ताकि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार सुरक्षित रहे, लेकिन आज यह अधिकार खतरे में हैं।

छात्र फूलचंद बोला- लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का हिड़मा बनूंगा 30 दिसंबर की जनसुनवाई में ऐसी ही वजहों से लोग हिड़मा बनते हैं कहकर सुर्खियों में आए युवक फूलचंद मांझी भी सभा में मौजूद थे। बीएससी द्वितीय वर्ष का यह छात्र आज भी उसी पीड़ा को दोहराते हुए बोला कि उसका आशय हथियार उठाने से नहीं है, बल्कि वह अपने समाज के अधिकारों की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ना चाहता है। उसने बताया कि खनन से न तो रोजगार मिल रहा है और न ही सुरक्षा। खदानों को खुला छोड़ देने से मवेशियों और ग्रामीणों की मौत तक हो रही है। उसने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रखेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074890
Views Today : 81
Views Last 7 days : 4937
Views Last 30 days : 9388
Total views : 102974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.