बिलासपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। पहले मां की सड़क हादसे में जान गई, फिर उनका शव देखकर लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की भी एक अन्य सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना तखतपुर क्षेत्र की है।.जानकारी के अनुसार, ग्राम अरईबंद में रहने वाली इंद्रा बाई बंजारे की तबीयत खराब थी। उन्हें इलाज के लिए तखतपुर ले जाया जा रहा था। शाम करीब 4 बजे वह रास्ते में दुपहिया वाहन से गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंद्रा बाई की मौत की खबर…
Author: admin
पढ़ाई की अनुमति नहीं देने के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई।छत्तीसगढ़ में एक सरकारी कर्मचारी के करियर को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। दरअसल रायपुर जिला कोर्ट में एजी-3 के पद पर कार्यरत अजीत चौबेलाल गोहर ने साल 2023-24 में एलएलबी की पढ़ाई की अनुमति मांगी। जिसे रायपुर कोर्ट ने इंकार कर दिया था।.इसके बाद अजीत चौबेलाल हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने अपनी सुनवाई में कहा कि पढ़ाई रोकना कर्मचारी के करियर को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा। कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी है।अब जानिए पूरा मामलादरअसल, रायपुर जिला कोर्ट में एजी-3 के पद…
कमल विहार से लगे बोरियाखुर्द इलाके में नगर निगम एक अवैध कॉम्प्लेक्स गिराने पहुँचा, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बने कि पूरी टीम को लौटना पड़ा। मामला आवासीय नक्शे पर तीन मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स खड़ा करने का है।.जिस बिल्डिंग पर कार्रवाई हो रही थी, वह डॉ. वीरेंद्र और उनके भाई डॉ. शैलेन्द्र पुष्पकार का निर्माण बताया जा रहा है। इलाके में इन्हें ‘मूड़रा वाले डॉक्टर’ के नाम से जाना जाता है। आरोप है कि आवासीय मंजूरी लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बना दिया गया और कुछ हिस्सा नहर की जमीन पर अतिक्रमित है। निगम अमले ने पहले भी कई नोटिस…
कोरबा में एक युवती की शिकायत पर कांग्रेस नेत्री के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 376 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.जानकारी के अनुसार, शक्ति जिले के जैजैपुर निवासी 25 वर्षीय हेमंत चंद्रा की दोस्ती 2019 में कोरबा की 22 वर्षीय युवती से फेसबुक पर हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएयुवती का आरोप है कि हेमंत ने शादी का…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 4 नवंबर से जारी है। अभियान के तहत प्रदेश भर के 99.99 प्रतिशत ज्यादा मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।.भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी है। अब पूरे प्रदेश में 18 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। इसी बीच रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान को सुचारू और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने रायपुर जिला प्रशासन ने एक कदम उठाया है।अब मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी समस्या नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या तकनीकी दिक्कत के लिए लोगों को…
घटना के बाद आसपास के लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार 7 मजदूर घायल हुए है। जिसमें दो को गंभीर और 5 लोगों को मामूली चोट पहुंची है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।.घटना में मजदूर ट्रैक्टर के नीचे रेत में दब गए थे। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ है।घटना के…
आदिवासी समाज और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले में जीवन ठाकुर के बड़े बेटे नीरज ठाकुर और ग्राम मायना के पूर्व सरपंच शोप सिंह नेताम को जिला जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उन्होंने जेल के भीतर प्रताड़ना, अत्याचार और अमानवीय.नीरज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि उनके पिता जीवन ठाकुर और मामा को 12 अक्टूबर को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही जेल प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।नीरज के अनुसार, उनके पिता की तबीयत जेल में…
बलौदाबाजार के पलारी नगर में एक बेटी ने सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। वार्ड 11 निवासी 60 वर्षीय चंद्रिका निर्मलकर का बुधवार दोपहर निधन हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।.चंद्रिका निर्मलकर की दो बेटियां, पारुल और हिमानी हैं, लेकिन कोई पुत्र नहीं है। परंपरागत रूप से पुत्र के अभाव में किसी पुरुष रिश्तेदार द्वारा मुखाग्नि देने का रिवाज है। हालांकि, परिवार ने इस परंपरा से हटकर फैसला लिया।चंद्रिका निर्मलकर की बड़ी बेटी पारुल ने अपने पिता अशोक निर्मलकर और अन्य परिजनों के सहयोग से मां को मुखाग्नि…
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 6 महिला कैडर भी शामिल हैं। ये नक्सली AK-47, SLR जैसे हथियार अपने साथ लेकर आए थे। इन सभी नक्सलियों पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बस्तर पुलिस ने तिरंगा देकर इन्हें सरेंडर करवाया।.जानकारी के मुताबिक, इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में PLGA प्लाटून कमांडर, कंपनी सदस्य, ACM जैसे कैडर्स के नक्सली हैं। पिछले कई सालों तक नक्सल संगठन में सक्रिय थे, लेकिन अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौट आए हैं।ये हथियार साथ लेकर आएनक्सल कैडर अपने साथ 1 AK-47, 2 SLR राइफल,…
टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18113/18114) को 27 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 12 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक संचालित नहीं होगी।.बिलासपुर रेलवे जोन के सीनियर पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के मेंटेनेंस वर्कशॉप में सुधार कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेनों को रवाना करने से पहले उनका रखरखाव इसी वर्कशॉप में किया जाता है।रेल प्रशासन ने इस अवधि में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। तकनीकी कारणों से ट्रेन रद्द होने के कारण इस दौरान यात्रियों को…