Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: A tractor overturned after going out of control and falling off a bridge in Raigarh. | रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलटा ट्रैक्टर: 2 मजदूरों को गंभीर चोट, 5 घायल; बाइक सवार को बचाने बिगड़ा बैलेंस – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: A tractor overturned after going out of control and falling off a bridge in Raigarh. | रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलटा ट्रैक्टर: 2 मजदूरों को गंभीर चोट, 5 घायल; बाइक सवार को बचाने बिगड़ा बैलेंस – Raigarh News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
exident dhimra 2 1765533063
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


घटना के बाद आसपास के लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार 7 मजदूर घायल हुए है। जिसमें दो को गंभीर और 5 लोगों को मामूली चोट पहुंची है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

घटना में मजदूर ट्रैक्टर के नीचे रेत में दब गए थे। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ है।

घटना के बाद ट्रैक्टर को JCB से पुल के नीचे से ऊपर लाया गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर को JCB से पुल के नीचे से ऊपर लाया गया।

2 मजदूरों के पैर में गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (12 दिसंबर) की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ढिमरापुर से उर्दना की ओर जा रही थी।

तभी रास्ते में पुल के पास सामने से आ रही बाइक को देख ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुल से नीचे पलट गई।

इससे वाहन से 5 मजदूर दूर फेंका गए और 2 मजदूर रेत के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि 2 मजदूरों के पैर में गंभीर चोट पहुंची और 5 लोग सामान्य रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया

रेत में फंसे मजदूरों को निकाला गया

रेत में फंसे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश की गई। साथ मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन किसी रामकुमार चंद्रा की है।

मामले में आगे की जांच जारी

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि ढिमरापुर रोड पर ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।

7 लोग इसमें सवार थे। 2 को चोट आयी है और उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम अभी सामने नहीं आया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.