बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक डंप बरामद कियाछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन ने गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोली में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामान के एक सीक्रेट डंप को बरामद किया है। इस का.जानकारी के अनुसार, हिरोली कैंप से लगभग 2.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में घने जंगल क्षेत्र में सूचना के आधार पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। यह अभियान एफ/85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव श्रीराम के नेतृत्व में चलाया गया,…
Author: admin
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधा टोला में एक घर के सेप्टिक टैंक से कामिनी निषाद (20 वर्ष) की सड़ी-गली लाश मिली थी। मामले में हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसका होने वाला ससुर जहल पटेल (50 वर्ष) है। लड़की दूसरी जाति की थी, बेटे.वारदात 4 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी जहल पटेल ने बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए अपने दोनों बेटों को अस्पताल भेज दिया। इस दौरान आरोपी और कामिनी घर में अकेले थे। तभी आरोपी ने कामिनी का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई।फिर…
गरियाबंद में तांत्रिक ने घर बंधन का बहाना बनाकर परिवार को लूटागरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में एक कथित तांत्रिक ने एक ही परिवार के आठ सदस्यों को नशीले लड्डू खिलाकर 60 हजार रुपये का सोना लूट लिया। फिंगेश्वर पुलिस ने रायपुर से आरोपी सत्य नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर का रहने.पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी तांत्रिक सत्य नारायण साहू से उनकी पहचान हुई थी। तांत्रिक 11 दिसंबर की रात को ‘घर बंधन’ (घर की सुरक्षा) का अनुष्ठान करने उनके घर आया था।लड्डू खिलाकर किया बेहोश, फिर सोना लेकर हुआ…
बाइक सवार बदमाशों ने युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया।बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही युवती पर चाकू को चाकू मार दिया। युवती बिलासपुर से नांदघाट जा रही थी। हिर्री माइंस के पास दोनों युवक उसके पास आए और गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने पर एक युवक ने उस पर चाक.दरअसल, सरकंडा के कपिल नगर निवासी अनामिका तिवारी पुलिस पेट्रोल पंप में ऑपरेटर का काम करती है। 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे वह स्कूटी सीजी 22 टी 2773 से बेमेतरा जिले के नांदघाट जाने के लिए निकली थी।…
रायपुर5 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ के स्थापना के 25 साल पूरे होने (रजत जयंती वर्ष) के मौके पर ग्वालानी डेंटल स्टूडियो ने रायपुर देवपुरी के बाबा गोडरीवाला धाम में AI तकनीक से युक्त निःशुल्क दंत परामर्श शिविर आयोजित किया। यह इस श्रृंखला का पहला शिविर था।.कार्यक्रम की शुरुआत माता मीरा देवी जी ने की। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष सतीश थोरआनी, पार्षद और MIC सदस्य अमर गिडवानी, बढ़ते कदम संस्था के इंदर डोडवानी और उनकी टीम, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।AI तकनीक से दांतों की डिजिटल रिपोर्ट मिलीशिविर में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें…
जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में कांसाबेल थाना क्षेत्र से वर्ष 2023 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो साल से फरार आरोपी रितिक कुमार पैं.यह मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में दर्ज किया गया था। प्रार्थी विक्की गुप्ता पेशे से पटवारी है और कांसाबेल की गंझू कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसने 27 जुलाई 2023 की रात अपनी यामाहा मोटरसाइकिल (क्रमांक OD-02-S-2211) घर के बाहर खड़ी की थी।घर के बाहर से गायब…
छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया। इस घटना में प्लांट का मोटर पंप और पैनल जल गए। हादसे में एक इलेक्ट्रीशियन बाल-बाल बच गया। इस कारण नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में अगले दो दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित.ब्लास्ट इतना जोरदार था कि चिंगारी और धुआं फैल गया। घटना के समय पास में खड़ा इलेक्ट्रीशियन सुरक्षित बच निकला। नगर निगम ने प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है।जल सभापति अखिलेश सोनकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मोटर पंप को…
बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 15 जनवरी से लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच की सुविधा शुरू की जा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, नई तकनीक से निर्मित ये कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के लिए उपयुक्त हैं। इन कोचों के लगने से यात्रियों को कुल 1.रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 15 जनवरी 2026 से और रीवा से 16 जनवरी 2026 से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इन कोचों के शामिल होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा और आराम का अनुभव होगा, साथ ही सीटों की…
गरियाबंद में ओडिशा से अवैध धान तस्करी का तरीका बदल गया है। बड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई के बाद अब बिचौलिए धान परिवहन के लिए साइकिल, ऑटो और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रशासन ने देवभोग और अमलीपदर तहसील क्षेत्रों में एक महीने में 41 वाहनों से.जानकारी के अनुसार, खोकसरा, सागौनभाड़ी, झिरिपानी, अमाड़, धूमाभटा, पीठापारा, फलसापारा, तुआसमाल और कसीपानी जैसे इलाकों में बिचौलिए अब धान की अवैध आपूर्ति के लिए बाइक और साइकिल का उपयोग कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में ऑटो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।अवैध धान परिवहन के लिए दिए जा रहे हैं 500 रुपयेइस…