![]()
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधा टोला में एक घर के सेप्टिक टैंक से कामिनी निषाद (20 वर्ष) की सड़ी-गली लाश मिली थी। मामले में हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसका होने वाला ससुर जहल पटेल (50 वर्ष) है। लड़की दूसरी जाति की थी, बेटे
.
वारदात 4 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी जहल पटेल ने बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए अपने दोनों बेटों को अस्पताल भेज दिया। इस दौरान आरोपी और कामिनी घर में अकेले थे। तभी आरोपी ने कामिनी का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई।
फिर कीटनाशक दवा मुंह में डाली और लाश को घर में ही सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया था। शाम को जब बेटा भोजराम लौटा तो कामिनी घर में नहीं थी। पिता से पूछने पर उसे घर छोड़कर चले जाना बता दिया।
समाज ने छोड़ दिया, इसलिए गुस्से में था आरोपी लड़की दूसरी जाति की थी, इसलिए समाज ने आरोपी जहल राम पटेल को किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में पूछना बंद कर दिए थे। इस बात से आरोपी नाराज रहता था। अक्सर अपने बेटे भोजराम और कामिनी से विवाद करता। वारदात के बाद आरोपी ने बेटे से झूठ बोला। कामिनी के नहीं मिलने पर भोजराम ने 7 नवंबर को थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।
मोहारा की रहने वाली थी मृतका: मृतका कामिनी निषाद ग्राम चैतुखपरी थाना मोहारा (राजनांदगांव) की रहने वाली थी। कमाने खाने के लिए हैदराबाद गई थी, वहीं पर भोजराम पटेल से पहचान हुई। दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
विरोधाभास बयान से मिला क्लू पुलिस ने अपने स्तर पर कामिनी की खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। शक के आधार पर परिवार के चारों सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। विरोधाभास बयान से आरोपी जहल पटेल पर शक गहराया। फिर कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगाना स्वीकार किया।
<
