![]()
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक डंप बरामद किया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन ने गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोली में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामान के एक सीक्रेट डंप को बरामद किया है। इस का
.
जानकारी के अनुसार, हिरोली कैंप से लगभग 2.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में घने जंगल क्षेत्र में सूचना के आधार पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। यह अभियान एफ/85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव श्रीराम के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें लगभग 45 जवान शामिल थे।
नक्सलियों के छिपाए हथियार, विस्फोटक बरामद
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान सुबह करीब 6:50 बजे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया यह डंप बरामद हुआ। डंप से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामान, वायरलेस सेट, नक्सलियों के हस्तलिखित पत्र और अन्य नक्सली उपयोग के सामान मिले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे CRPF की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से विफल कर दिया गया। लगातार दबाव के कारण नक्सली अपनी गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
कमांडेंट ने जवानों की सराहना की
सफल अभियान के बाद कमांडेंट सुनील कुमार राही ने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना की और उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी ने इस मामले की जानकारी दी। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए CRPF द्वारा सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है।
<
