छत्तीसगढ़ के स्थापना के 25 साल पूरे होने (रजत जयंती वर्ष) के मौके पर ग्वालानी डेंटल स्टूडियो ने रायपुर देवपुरी के बाबा गोडरीवाला धाम में AI तकनीक से युक्त निःशुल्क दंत परामर्श शिविर आयोजित किया। यह इस श्रृंखला का पहला शिविर था।
.
कार्यक्रम की शुरुआत माता मीरा देवी जी ने की। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष सतीश थोरआनी, पार्षद और MIC सदस्य अमर गिडवानी, बढ़ते कदम संस्था के इंदर डोडवानी और उनकी टीम, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

AI तकनीक से दांतों की डिजिटल रिपोर्ट मिली
शिविर में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें AI तकनीक से दांतों की जांच की गई और सेकेंडों में डिजिटल रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भेजी गई। रिपोर्ट में दांतों की तस्वीरें, संभावित समस्याएं और उनके उपचार के समाधान बताए गए।

पूरे साल चलेगा निःशुल्क AI दंत शिविर
डॉ. उमा रोहरा ग्वालानी ने बताया कि AI तकनीक से दंत रोग जल्दी पहचान में आते हैं और समय पर उपचार कर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर यह अभियान पूरे साल राज्य के 25 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों, सहयोगियों और सेवादारों का अहम योगदान रहा।
<
