.कोरिया जिला में ईंधन की समस्या के समाधान और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गोठानों के माध्यम से गोबर से स्टीक (ईंधन) बनाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। योजना के तहत गोठानों में इकट्ठा किए गए गोबर से स्टीक तैयार कर होटल और ढाबों में सप्लाई करनी थी, ताकि वहां चोरी से उपयोग होने वाले कोयले पर रोक लग सके। साथ ही यह सस्ता, टिकाऊ और प्रदूषण रहित विकल्प साबित हो सकता था। यह योजना कागजों और शुरुआती दावों तक ही सीमित रह गई।यहां बता दंे कि तलवापारा स्थित एसएलआरएम में मशीन को स्थापित किया था। यहां काम करने…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया इलाके में शुक्रवार देर रात एक हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, रात के समय करीब 32 हाथियों का झुंड बंगुरसिया स्थित बड़झरिया तालाब में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान एक नन्हा शावक पानी में.घटना के बाद हाथियों के लगातार चिंघाड़ने से आसपास के ग्रामीण और वन अमला मौके पर पहुंचा, तब इस हादसे की जानकारी सामने आई। यह मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।नहाने के दौरान तालाब में डूबा शावकजानकारी के अनुसार, बंगुरसिया सर्किल में करीब 32 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से…
जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया।खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों और एक नाबालिग सहित कुल च.पहली घटना 17 दिसंबर को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में हुई, जहां तीन अज्ञात युवकों ने दो पैदल जा रहे युवकों को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर धारदार हथियार…
यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज ने संयुक्त तौर नोनी जोहार के चौथे सीजन का आयोजन किया। ये कार्यक्रम दो दिनों तक चला। प्रोग्राम के दूसरे दिन कार्यक्रम में नई ऊर्जा, भावनात्मक जुड़ाव और युवाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिली।.छत्तीसगढ़ के 15 से अधिक जिलों से आए 200 से ज्यादा युवा वॉलंटियर्स ने बच्चों और किशोरों से जुड़े मुद्दों, खासकर बाल विवाह की रोकथाम पर सार्थक संवाद किया। सेलिब्रिटी एक्टर स्मृति कालरा भी इस मौके पर मौजूद रहीं। भास्कर से उन्होंने नोनी-जोहार, बस्तर से आए बच्चों और अपने करियर को लेकर खास बातचीत की, पढ़िए पूरा इंटरव्यू…बड़ी संख्या…
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा आईटी सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश पिछले कई दिनों से की जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।.एसपी को आवेदन भी दिया गया थाकांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुवाई में पार्टी के नेता और पदाधिकारी पिछले एक घंटे से एसपी ऑफिस के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि वे लगातार एसपी से समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात…
उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण सरगुजा में घना कोहरा छाया रहा। सरगुजा में सुबह 9 बजे तक सड़कों पर कोहरे के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री पहु.सरगुजा में शीतलहर के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम में आद्रता के कारण घना कोहरा छाने लगा है। बीती रात से सड़कों पर धुंध छाने लगा। देर रात तक घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह…
.दल्लीराजहरा में दो युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने सुमित सिंह नायक (18), यशवंत विभार(20) और एक नाबालिग कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे प्रार्थी चुम्मन ठाकुर अपने दोस्तों के साथ बीएसपी 2 नंबर स्कूल के ग्राउण्ड में बैठा था। इस दौरान राजहरा निवासी सुमित नायक, यशवंत और एक नाबालिग तीनो एक साथ स्कूटी में पहुंचे। जिसके बाद सुमित ने प्रार्थी चुम्मन को बोला कि थाना राजहरा में जो एफआईआर मेरे खिलाफ कराए हो उसे वापस लो।जब प्रार्थी ने एफआईआर वापस लेने से इंकार किया तो…
.जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी व्यवस्था में विभागीय लापरवाही सामने आने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों को न तो समय पर टोकन मिल पा रहा है और न ही उनके वास्तविक रकबे के अनुसार धान का पंजीयन किया जा रहा है। कई किसानों का रकबा कम दर्ज होने से वास्तविक उपज के अनुरूप धान विक्रय संभव नहीं हो पा रहा है।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना से जुड़े किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में धान की खेती की है और विधिवत गिरदावरी भी…
बैकुंठपुर8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबैकुंठपुर | जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 8 से 31 दिसंबर तक जिले के सभी ब्लॉक एवं तहसील सोनहत, पटना, तहसील बचरापोडी तथा शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग की प्रारंभिक अवस्था में प
छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर को केरल में बांग्लादेशी समझकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले रामनारायण बघेल (40) लगभग एक हफ्ते पहले मजदूरी के लिए केरल के पल्लकड़ गए थे और काम की तलाश कर रहे थे।.जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से कर सक्ती पुलिस को सूचना दी कि 19 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है पल्लकड़ के रहने वाले स्थानीय लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी समझ हाथ मुक्के से खूब पीटा।…