.
दल्लीराजहरा में दो युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने सुमित सिंह नायक (18), यशवंत विभार(20) और एक नाबालिग कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे प्रार्थी चुम्मन ठाकुर अपने दोस्तों के साथ बीएसपी 2 नंबर स्कूल के ग्राउण्ड में बैठा था। इस दौरान राजहरा निवासी सुमित नायक, यशवंत और एक नाबालिग तीनो एक साथ स्कूटी में पहुंचे। जिसके बाद सुमित ने प्रार्थी चुम्मन को बोला कि थाना राजहरा में जो एफआईआर मेरे खिलाफ कराए हो उसे वापस लो।
जब प्रार्थी ने एफआईआर वापस लेने से इंकार किया तो तीनों ने चुम्मन को जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी चुम्मन वहां से हट गया। इस दौरान चुम्मन के दोस्त नारायण नेताम और अंकित यादव बीच बचाव करने लगे तो सुमित ने नारायण के पीठ और पेट और अंकित यादव के दाहिने हाथ एवं पैर के घुटने के पास चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। प्रार्थी चुम्मन ठाकुर की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में आरोपियों के खिलाफ धारा 296,351(3), 109(1), 3( 5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसपी योगेश पटेल ने तत्काल कार्रवाई करने संबंधितों को निर्देश दिए। दो आरोपी को न्यायालय तथा नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
<
