कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा आईटी सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश पिछले कई दिनों से की जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
.

एसपी को आवेदन भी दिया गया था
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुवाई में पार्टी के नेता और पदाधिकारी पिछले एक घंटे से एसपी ऑफिस के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि वे लगातार एसपी से समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है।

कांग्रेस नेताओं के अपमान के खिलाफ शिकायत करना चाहती है कांग्रेस
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जब तक शिकायत दर्ज नहीं की जाती, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।
<
