Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarhi labourer murdered in Kerala | केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत: काम की तलाश में गए थे; परिजनों ने मुआवजा और शव वापसी की मांग की – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarhi labourer murdered in Kerala | केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत: काम की तलाश में गए थे; परिजनों ने मुआवजा और शव वापसी की मांग की – Chhattisgarh News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e1472f0d faac 4479 89c9 88be03efb0bb 1766202886177
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर को केरल में बांग्लादेशी समझकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। सक्ती जिले के करही गांव के रहने वाले रामनारायण बघेल (40) लगभग एक हफ्ते पहले मजदूरी के लिए केरल के पल्लकड़ गए थे और काम की तलाश कर रहे थे।

.

जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से कर सक्ती पुलिस को सूचना दी कि 19 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है पल्लकड़ के रहने वाले स्थानीय लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी समझ हाथ मुक्के से खूब पीटा। इसकी वीडियो भी सामने आया है।

1800bc16 8f66 47db a5e6 b4d7183375c9 1766202886176

जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने रामनारायण को घेर लिया। उन पर “बांग्लादेशी” होने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई के कारण रामनारायण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

केरल पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने केरल सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक मुआवजे की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा देने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और रामनारायण के शव को उसके पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है।

मृतक के कुछ परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। यह घटना प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को फिर से सामने लाती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.