Author: admin

रायपुर5 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Read More

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूज्य सिंधी राम पंचायत परिसर में 56 फीट झूलेलाल प्रतिमा के सामने, कैनाल लिंक रोड पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इ.सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क कंबल वितरण किया गया।सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह कंबल वितरण अभियान स्वर्गीय कांता देवी जसवानी, स्वर्गीय राजेंद्र रामनानी एवं स्वर्गीय हरिराम सिंदारा की स्मृति में चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समाजसेवा की भावना के तहत यह अभियान निरंतर…

Read More

बालोद जिला न्यायालय के एडवोकेट अनुज कुमार बंजारे ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को उनके साथ कोई सड़क हादसा नहीं हुआ, बल्कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने इस मामले में एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।.एडवोकेट ने अपने आवेदन में बताया है कि वे निपानी निवासी एक युवक से जुड़े हनी-ट्रैप मामले की पैरवी कर रहे हैं। उनके अनुसार, कोर्ट में भिलाई निवासी आरोपी महिला की जमानत बार-बार खारिज कराई गई थी। जिसके बाद से आरोपी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा उनकी रेकी किए जाने की आशंका…

Read More

प्रिंसी ने सुसाइड नोट में मम्मी-पापा को साॅरी लिखकर फांसी लगा लिया।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। प्रिंसी कुमारी (20 साल) जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका उसका शव मिला है।.घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि साॅरी मम्मी पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी।आपके सेविंग अकाउंट का पैसा…

Read More

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में घने कोहरे के कारण एक बुजुर्ग ग्रामीण हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।.जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। भगवानपुर निवासी 66 वर्षीय राम लखन गोड़ अपने घर के पास मौजूद थे। घने कोहरे के कारण अचानक उनका सामना एक हाथी से हो गया, जिसने उन पर हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से…

Read More

जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने बीते दो दिनों में कार्रवाई की है। दुलदुला थाना और कुनकुरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 17 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराय.वहीं दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दोनों ही मामलों में तस्कर गौवंशों को जंगल के दुर्गम रास्तों से पैदल, बेरहमी से मारते-पीटते हुए अन्य राज्यों की ओर ले जा रहे थे।ओडिशा ले जाते समय 7 गोवंश बरामदपुलिस को 18 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि…

Read More

2400 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड लवीश चौधरी का साथी सनातन चरण भिलाई में है।छत्तीसगढ़ में विदेशी ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या ऐप से डॉलर में भी निवेश के नाम पर ठगी हो रही है। ऐसा ही मामला दुर्ग में सामने आया है। लोगों को रकम कई गुना करने, विदेश घुमाने का लालच देकर यूबीट, रेनबो, यश वर्ड, योएक्स, बॉड-ब्रो, एल-जीनियस ज.अब ठगी के शिकार भी सामने आ रहे हैं। कोरबा में 46 लोगों ने एसपी से धोखाधड़ी की शिकायत की है। बिलासपुर में ऐसे ही मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है।दरअसल, खुद को 2400 करोड़ की ठगी…

Read More

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्.बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे।जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पैसे निकालने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक पर हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामला चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़सोत मड़वा की है।.दरअसल, शिकायतकर्ता केयर सोनवानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे उसके छोटे भाई सुरेश सोनवानी ने बताया कि उनके भाई मेवालाल सोनवानी की उसी रात करीब 8:30 बजे मौत हो गई है।पैसे निकालने को लेकर हुआ विवादकेयर सोनवानी के अनुसार, 16 दिसंबर की शाम…

Read More

राजधानी रायपुर की सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने और नियम विरूद्ध गाड़ी चलाकर सोशल मीडिया में माहौल खराब करने वाले 65 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने जेल भेजा है।.रायपुर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इस कार्रवाई का आंकड़ा सार्वजनिक किया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया में माहौल खराब करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों पर ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पहले पढ़ें ये तीन केस जिसमें रायपुर पुलिस ने कार्रवाई कीमेयर के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केकरायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे ने 27 फरवरी…

Read More