Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2 cow smugglers arrested in Jashpur | जशपुर में 2 गौ तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 17 गौवंशों को मुक्त कराया, ओडिशा और झारखंड ले जाया जा रहा था – Jashpur News
Breaking News

2 cow smugglers arrested in Jashpur | जशपुर में 2 गौ तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 17 गौवंशों को मुक्त कराया, ओडिशा और झारखंड ले जाया जा रहा था – Jashpur News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
921cdc6e f78b 48c6 8ce9 c4c3d70bdd88 1766318842307
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने बीते दो दिनों में कार्रवाई की है। दुलदुला थाना और कुनकुरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 17 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराय

.

वहीं दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दोनों ही मामलों में तस्कर गौवंशों को जंगल के दुर्गम रास्तों से पैदल, बेरहमी से मारते-पीटते हुए अन्य राज्यों की ओर ले जा रहे थे।

ओडिशा ले जाते समय 7 गोवंश बरामद

पुलिस को 18 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि सरहदी ग्राम बनगांव-बंगुरकेला के जंगल मार्ग से कुछ लोग बड़ी संख्या में गौवंशों को पैदल ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जंगल में तीन व्यक्ति गौवंशों को हांकते हुए ले जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक तस्कर को पकड़ लिया गया, जबकि दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम नरेंद्र यादव (44), निवासी ग्राम रायडीह, थाना दुलदुला बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ गौवंशों को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम सिकाजोर ले जा रहा था।

वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 गोवंश सुरक्षित बरामद किए और पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है।

इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

0bd68c19 7fad 485c 8336 85723e1e60eb 1766318842307

झारखंड ले जाने की तैयारी, 10 गोवंश मुक्त

दूसरी कार्रवाई 20 दिसंबर को कुनकुरी थाना क्षेत्र में की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेहरा टोली मार्ग से पाकरकूद होते हुए कुछ लोग 10 गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पाकरकूद के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो तस्कर भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा जंगल में फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद कासिम आलम उर्फ जुम्मन (36), निवासी ग्राम लोधमा, थाना कुनकुरी बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गौवंशों को आसपास के इलाकों से खरीदकर गोविंदपुर, झारखंड ले जा रहा था।

वह भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 गोवंश सुरक्षित बरामद किए और पशु चिकित्सक से उनका परीक्षण कराया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत केस कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आगे भी सख्ती से जारी रहेगा अभियान- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत थाना दुलदुला और कुनकुरी क्षेत्र से कुल 17 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.