Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Raigarh college student hanged herself in her hostel room | रायगढ़ जिंदल-यूनिवर्सिटी की छात्रा ने हाॅस्टल में लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा साॅरी, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Raigarh college student hanged herself in her hostel room | रायगढ़ जिंदल-यूनिवर्सिटी की छात्रा ने हाॅस्टल में लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा साॅरी, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी – Raigarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fhansi op 4 1766299481
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रिंसी ने सुसाइड नोट में मम्मी-पापा को साॅरी लिखकर फांसी लगा लिया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। प्रिंसी कुमारी (20 साल) जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका उसका शव मिला है।

.

घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि साॅरी मम्मी पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी।

आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग जा रहा है। मैं पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं। मम्मी-पापा साॅरी आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं। फिलहाल मामले की सूचना में पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

फोन नहीं उठाने पर घबराए परिजन

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर टाटा की रहने वाली प्रिंसी कुमारी (20 साल) पूंजीपथरा स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी में हाॅस्टल में रह कर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे उसके परिजन उसे मोबाइल पर काॅल कर रहे थे, लेकिन कई बार काॅल करने के बाद भी उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

ऐसे में प्रिंसी के परिजन घबरा गए और हाॅस्टल में वार्डन को काॅल किया। तब हाॅस्टल की वार्डन छात्रा के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और जब दरवाजा नहीं खुला।

तब वार्डन ने किसी तरह खिड़की से देखा तो पता चला कि प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई है। इसके बाद अन्य छात्राओं को जानकारी देते हुए मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और कमरे में जा कर जांच की गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद आगे की जांच में जूटी।

पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद आगे की जांच में जूटी।

सेमेस्टर फीस के नाम पर मांगे

बताया जा रहा है कि मृतका द्वारा बीच-बीच में अपने परिजनों से रुपए भी मांगे गए थे। जिसमें कुछ माह पहले 50 हजार रुपए उसके बाद 35 हजार और फिर 15 हजार रुपए सेमेस्टर फीस के नाम पर मांगे थे। जिससे उसके परिजनों ने उसे रुपए भी दिए।

मृतका प्रिंसी ने अपने कमरे में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली और सुसाइड नोट भी लिखा

मृतका प्रिंसी ने अपने कमरे में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली और सुसाइड नोट भी लिखा

मामले में जांच की जा रही

इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जूट गई है। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

इसके अलावा उसने पूर्व में सेमेस्टर फीस के लिए परिजनों से रुपए भी मांगे थे। हालांकि, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की हर पहलू में बारीकी से जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.