Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Allegations of attack under the guise of road accident | सड़क हादसे की आड़ में हमला किए जाने का आरोप: घायल वकील का दावा- बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर सड़क पर फेंका,एसपी से शिकायत – Balod News
Breaking News

Allegations of attack under the guise of road accident | सड़क हादसे की आड़ में हमला किए जाने का आरोप: घायल वकील का दावा- बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर सड़क पर फेंका,एसपी से शिकायत – Balod News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 46 1766321875
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बालोद जिला न्यायालय के एडवोकेट अनुज कुमार बंजारे ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को उनके साथ कोई सड़क हादसा नहीं हुआ, बल्कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने इस मामले में एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

.

एडवोकेट ने अपने आवेदन में बताया है कि वे निपानी निवासी एक युवक से जुड़े हनी-ट्रैप मामले की पैरवी कर रहे हैं। उनके अनुसार, कोर्ट में भिलाई निवासी आरोपी महिला की जमानत बार-बार खारिज कराई गई थी। जिसके बाद से आरोपी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा उनकी रेकी किए जाने की आशंका थी।

image 47 1766321962

RTI आवेदन देने गए थे एडवोकेट

एडवोकेट के अनुसार, वे इस मामले से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सुपेला, छावनी और जामुल थाना में आरटीआई आवेदन देने गए थे। लौटते समय कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे।

परसोदा–चरोटा मोड़ पर हमला करने का आरोप

अपने बयान में वकील ने कहा है कि परसोदा–चरोटा मोड़ के पास बाइक से पहुंचे कुछ युवकों ने उन्हें रोका, जबरन हेलमेट उतरवाया और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इसके बाद शरीर के अन्य हिस्सों में भी मारपीट की गई और उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर फेंक दिया गया।

शरीर के अन्य हिस्सों में भी की गई मारपीट

एडवोकेट के अनुसार, घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए भिलाई रेफर किया गया। होश में आने के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

जांच और कार्रवाई की मांग

इस मामले में एडवोकेट के पिता अस्थिर राम और उनकी पत्नी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। लेकिन दोनों ही एंगल से जांच जारी है। एडवोकेट के साथ अगर कहीं कोई गलत हुआ होगा तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.