Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 66 accused jailed for stunting and celebrating birthdays on the road | सड़क पर स्टंटबाजी-बर्थडे सेलिब्रेशन पर 66 आरोपी भेजे गए जेल: वीडियो वायरल होते ही रायपुर पुलिस ने लिया एक्शन, 30 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड – Chhattisgarh News
Breaking News

66 accused jailed for stunting and celebrating birthdays on the road | सड़क पर स्टंटबाजी-बर्थडे सेलिब्रेशन पर 66 आरोपी भेजे गए जेल: वीडियो वायरल होते ही रायपुर पुलिस ने लिया एक्शन, 30 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
race1697535383 1766307835
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर की सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने और नियम विरूद्ध गाड़ी चलाकर सोशल मीडिया में माहौल खराब करने वाले 65 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने जेल भेजा है।

.

रायपुर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इस कार्रवाई का आंकड़ा सार्वजनिक किया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया में माहौल खराब करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों पर ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पहले पढ़ें ये तीन केस जिसमें रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की

मेयर के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केक

रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे ने 27 फरवरी की देर रात सड़क में केक काटकर कानून तोड़ा। मेहुल चौबे ने चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर दोस्तों के साथ केक काटा। आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया। जबकि सड़क पर ऐसा करना बैन है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वीडियो वायरल होने पर महापौर मीनल चौबे ने माफी भी मांगी थी। मामले में मेहुल चौबे, अविनाश चंदेल, मनोज गौतम, छगन देवांगन और रोशन कुमार देवांगन समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

comp 19 11739799952 1766307709

रायपुर में बीच सड़क कांग्रेस नेता ने काटा केक

फवरी 2025 में रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के जन्मदिन पर बीच सड़क जमकर बवाल हुआ। नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के समर्थकों ने रविवार रात करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी की और फिर हंगामे के बीच केक भी काटा। इस बीच लोग परेशान होते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

comp 181758975030 1766307737

रायपुर में NH पर रईसजादों की स्टंटबाजी

सितंबर 2025 में रईसजादों का काफिला रायपुर के केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की ओर जा रहा था। युवकों ने सड़क पर कर रहे हुड़दंगी का वीडियो बनाया। उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया। रील्स अपलोड होते ही वायरल हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करके 6 गाड़ियां जब्त की थी और 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अब पढ़े इस कार्रवाई की जरूरत क्यों

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना की स्थिति 2025 में और गंभीर होती जा रही है। प्रदेश के 19 जिलों में तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

gifs461735639330 1766307932

2025 में 8 महीने में 2,960 लोगों की मौत और 5,650 घायल

राज्य पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अगस्त 2025 के बीच कुल 6,500 सड़क हादसों में 2,960 लोगों की मौत और 5,650 लोग घायल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस अवधि में 505 हादसों में 313 अधिक मौतें हुई हैं, जबकि घायल होने वालों की संख्या में 782 का इजाफा देखा गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह।

एसएसपी बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

रायपुर पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों को लेकर दैनिक भास्कर ने एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह से चर्चा की। एसएसपी ने बताया कि नियम तोड़ने वाले और सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले आरोपियों पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नए साल के सेलिब्रेशन के मद्देनजर चेकिंग प्वांइट लगाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076586
Views Today : 491
Views Last 7 days : 3901
Views Last 30 days : 11706
Total views : 106706
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.