कोरबा जिले में चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को इस आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई उस युवक की शिकायत के बाद की गई, जो एनटीपीसी में नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन कराने आय.शिकायतकर्ता दीपक साहू (21), निवासी ढोढीपारा, पुसके सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर ने 20 दिसंबर 2025 को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन के बदले कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे 1000 रुपए की मांग की थी।दीपक साहू रायगढ़ में एनटीपीसी में हाइड्रा चलाने का…
Author: admin
राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को शासन से असंतोष के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने विधि सचिव को भेजे अपने त्यागपत्र में सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।.विधि सचिव को भेजे गए त्यागपत्र में मरहास ने उल्लेख किया है कि पिछले दो वर्षों से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर सेवा देना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। इस अवधि में उन्हें राज्य के कानूनी मामलों में योगदान देने, विभिन्न अदालतों में सरकार का प्रतिनिधित्व करने और सहकर्मियों के साथ काम…
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में रविवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक जुलूस निकाला गया, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।.यह हफ्ते भर में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का चौथा विरोध प्रदर्शन था। इस धरना आंदोलन में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, कांग्रेस नेता विजय केशरवानी, विजय पांडेय, समीर बबला, जावेद मेमन, संतोष दुबे, गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू और शिल्पी तिवारी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार जनहितैषी योजनाओं को बंद करने…
कोंडागांव जिले में 21 दिसंबर को पल्स पोलियो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 76,188 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जिले को बाल लकवा मुक्त बनाए रखा जा सके।.जिला कलेक्टर नूपूर राशि पन्ना के निर्देश और मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी के नेतृत्व में अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जिले में 779 पोलियो बूथ किए गए स्थापितअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। उसने ही पत्नी को कीटनाशक पिलाया है। जबकि पति का कहना है कि उसे खुद ही कीटनाशक पी लिया था।.मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखार का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम जयकिशन सिदार (24) है। जबकि पत्नी का नाम मालती (23) है। दोनों ने लव मैरिज की थी। इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की है।जानिए क्या है पूरा मामला ?दरअसल, जयकिशन पेशे से…
छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में ‘जनादेश परब’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रिमंडल के.यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 22 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें प्रदेश भर के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां सौंपी जाएंगी। साथ ही शिवरीनारायण धार्मिक पर्यटन स्थल को सुंदर बनाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाजिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का…
जवान बलदेव सिंह के सिर पर गोली लगने से मौत।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में DRG के एक जवान की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई और गोली सिर पर जा लगी। इस घटना में जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार यानि आज सुबह की है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आज 21 दिसंबर की सुबह जवान ऑपरेशन से कड़ेनार कैंप पहुंचे थे। जहां DRG जवान बलदेव सिंह हुर्रा की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई थी।जवान के सिर पर गोली लगते…
इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी एक युवक पर एक के बाद एक करीब नौ बार चाकू से हमला कर रहा है। इस घटना में युवक बुरी तरह घा.मिली जानकारी के अनुसार, धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 दिसंबर की रात उसके पति जीवन देवांगन पर सुभाष देवांगन और…
नगर निगम रायपुर द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत यूनियन क्लब और नेताजी होटल पर बकाया कर नहीं चुकाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यूनियन क्लब पर जहां साल 2017-18 से 2025-26 तक करीब 14.86 लाख रुपए का बकाया था। वहीं होटल पर साल 2019-20 से 2025-26.नगर निगम आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बागल की उपस्थिति में यूनियन क्लब प्रबंधन द्वारा तत्काल 3 लाख रुपए का धनादेश जमा किए जाने पर सील खोल दी गई। यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि क्लब में किसी तरह…
कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैसाकर्रा में 20 दिसंबर को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में एक महासभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव को नशामुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।.ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सर्व समाज की एक बैठक में फैसला लिया कि गांव में शराब बनाने, पीने और शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब बनाने या बेचने वालों पर 50,000 रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इसी तरह, गांजा तस्करी करने या उसका सेवन करते पाए जाने पर भी…