![]()
राजधानी रायपुर के भाठागांव में अवैध प्लाटिंग को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर ने पार्षद रवि सोनकर के भाई और महापौर के करीबी पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, पार्षद रवि सोनकर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब हमें बदनाम करने के लिए ये किया जा रहा है। वहीं मेयर मीनल चौबे ने कहा कि मेरे नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो गलत है। 7 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी कांग्रेस नेता की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि “शंकरा बिहार” के नाम से भाठागांव में करीब 6 से 7 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। यह प्लाटिंग “श्री गणेश ट्रेडर्स” के नाम से की जा रही है। इसमें भारत भूषण सिंह ठाकुर (निवासी महादेव नगर, चंगोराभाठा) और कौशल सोनकर (निवासी भाठागांव) की संलिप्तता बताई गई है। आरोप है कि बिना वैधानिक अनुमति के प्लॉट काटकर लोगों को बेचा जा रहा है, जिससे शासन को लाखों-करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन जमीनों पर की गई थी प्लाटिंग कांग्रेस प्रक्ता ने बताया कि अवैध प्लाटिंग की शिकायत 2 महीने पहले की थी। शिकायत में नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया था कि जिस जमीन में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। वह जमीन हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आती है, जिसमें खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं। शिकायत के बाद अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई कांग्रेस प्रवक्ता की शिकायत के बाद निगम के अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की, लेकिन रकबे को कम बताया और अवैध प्लाटिंग का ना तो अधिग्रहण किया और ना ही अवैध प्लाटिंग का बोर्ड लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार पार्षद के दबाव पर आधी अधूरी कार्रवाई की गई है। इसका फायदा अवैध प्लाटिंग करने वालों को मिल रहा है और वो अभी भी खुलेआम अपने प्लॉट को सोशल मीडिया की मदद से ग्राहक बुलाकर बेच रहे है। पार्षद बोले- आरोप बेबुनियाद है भाठागांव पार्षद रवि सोनकर पर लगे आरोपों को लेकर दैनिक भास्कर ने उनसे चर्चा की। पार्षद ने बताया, कि उनके इलाके में होने वाली अवैध प्लाटिंग की उनको जानकारी है। निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई भी की है। अवैध प्लाटिंग पर संरक्षण देने के आरोप को पार्षद ने बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग करने वाला कौशल सोनकर भाई है या नहीं? इस सवाल पर पार्षद ने उसे गांव का नागरिक बताया। महापौर बोलीं- मैं किसी भरत ठाकुर को नहीं जानती महापौर मीनल चौबे अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भरत ठाकुर नाम के व्यक्ति को नहीं जानती, उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो पूरी तरह से गलत है, जो भी व्यक्ति गलत काम करेगा, उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
<
