रायपुर जिले में “ज्ञानभारतम् मिशन” के तहत दुर्लभ पांडुलिपियों, हस्तलिपियों, ताम्रपत्र और ताड़पत्रों के संरक्षण का कार्य हो रहा है। कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखा जा सके। इसी कड़ी में जैन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण पांडुलिपियां एकत्र की गई हैं। नालंदा लाइब्रेरी की लाइब्रेरियन मंजुला जैन ने रायपुर के चूड़ी लाइन निवासी अजय गंगवाल से पांडुलिपियां प्राप्त कीं। साल 1915 में स्थापित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में संरक्षित करीब 200 साल पुरानी 21…
Author: admin
मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास साहू को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी मनेन्द्रगढ़ के कठौतिया इलाके में स्थित एक ढाबे में काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक महिला से हुई, जिसके साथ उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक…
सरगुजा में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व नर्सों सहित अन्य कर्मियांे का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल पदों पर वापस भेज दिया गया है, इसके बावजूद कई कर्मियों ने अपने मूल पदों पर ज्वाइन नहीं किया है। सरगुजा के जेडी हेल्थ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर का निरीक्षण किया तो यह लापरवाही सामने आई। धौरपुर सीएचसी से अटैच किए गए 9 कर्मियों ने हॉस्पिटल में ज्वाईनिंग नहीं दी है। जेडी ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। धौरपुर CHC में जेडी हेल्थ डा. अनिल शुक्ला की जांच के दौरान कई कर्मी बिना पूर्व सूचना के गायब मिले। नदारत…
दुर्ग के सुभाष नगर क्षेत्र में एक किराए के मकान में युवती यूनेश्वरी वर्मा (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका खैरागढ़ जिले के चिचोला की निवासी थी और पढ़ाई के लिए दुर्ग में अकेली रहती थी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस को मुखबिर के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पदमनाभपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रेम प्रसंग…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस ने कबाड़ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। छाल से घरघोड़ा की ओर कबाड़ का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तभी पुलिस ने नाकेबंदी कर 4 ट्रको से 81.02 टन करीब 34.13 लाख का कबाड़ और ट्रक समेत कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद छाल पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बेरियर में नाकेबंदी…
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ACB ने बरमकेला शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उनके सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने शिक्षक के रुके हुए वेतन को जारी करने के एवज में घूस की डिमांड की थी। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मार्च महीने में तबीयत खराब होने के कारण वे अपने साथी शिक्षक मुकेश सोना के साथ…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने म्यूल अकाउंट पकड़ा है। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पिछले तीन महीने से म्यूल अकाउंट खोलकर साइबर ठगी के पैसों का इस्तेमाल कर रहा था। उसके अकाउंट से देश के विभिन्न राज्यों से लाखों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। मामला सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के जरिए म्यूल अकाउंट की जांच के लिए बिलासपुर भेजा गया। पुलिस की टेक्निकल टीम ने जांच की, तो पता चला कि आईडीबीआई बैंक के एक संदिग्ध…
इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
दुर्ग जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए पहली बार स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की गई है। गुरुवार 16 अप्रैल से जिले में नागरिकों को अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, नागरिक अब घर बैठे ही अपने परिवार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। इससे पारंपरिक घर-घर सर्वे के साथ-साथ डिजिटल भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। दुर्ग कलेक्टर और कमिश्नर स्व-गणना पोर्टल पर अपना फॉर्म…
जगदलपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर इन कार्यों की शुरुआत की। करीब 235 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सड़क निर्माण कार्यों का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में बनने वाली 86 सड़कों की आधारशिला रखी गई। अधिकारियों के अनुसार, इन सड़कों की कुल लंबाई…