![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने म्यूल अकाउंट पकड़ा है। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पिछले तीन महीने से म्यूल अकाउंट खोलकर साइबर ठगी के पैसों का इस्तेमाल कर रहा था। उसके अकाउंट से देश के विभिन्न राज्यों से लाखों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। मामला सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के जरिए म्यूल अकाउंट की जांच के लिए बिलासपुर भेजा गया। पुलिस की टेक्निकल टीम ने जांच की, तो पता चला कि आईडीबीआई बैंक के एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिली। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस अकाउंट में देश के अलग-अलग राज्यों में 10 से ज्यादा साइबर शिकायतें पहले से दर्ज हैं। उसके खाते में साइबर फ्रॉड के रुपयों को ट्रांसफर किया गया है। जनवरी में खोला अकाउंट, तीन महीने में लाखों का ट्रांक्जेक्शन
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी संजय साहू ने 20 जनवरी 2026 को अकाउंट खुलवाया था। जिसके बाद उसके इस अकाउंट में अलग-अलग राज्यों से लाखों रुपए ट्रांक्जेक्शन किया गया। माना जा रहा है कि संजय साहू ने साइबर ठगों से मिलकर यह अकाउंट खुलवाया था। इसके एवज में उसे कमीशन मिलता था। उसने लालच में आकर अपने अकाउंट को साइबर ठगों को सौंप दिया था। यूपीआई और एटीमए से निकाले गए रुपए
पुलिस की जांच में पता चला है कि ठगी की रकम जैसे ही खाते में आती, उसे तुरंत यूपीआई और एटीएम के जरिए निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था। पुलिस के अनुसार म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल पीड़ितों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और ठगी की संपत्ति छिपाने के लिए किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
