Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » संलग्नीकरण समाप्त लेकिन डॉक्टर, नर्सों ने नहीं किया ज्वाइन:जेडी हेल्थ ने वेतन रोकने का दिया निर्देश, धौरपुर सीएचसी में जांच के दौरान कई मिले नदारत
Breaking News

संलग्नीकरण समाप्त लेकिन डॉक्टर, नर्सों ने नहीं किया ज्वाइन:जेडी हेल्थ ने वेतन रोकने का दिया निर्देश, धौरपुर सीएचसी में जांच के दौरान कई मिले नदारत

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 17 at 184720 1776434651
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 17 at 184720 1776434651
सरगुजा में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व नर्सों सहित अन्य कर्मियांे का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल पदों पर वापस भेज दिया गया है, इसके बावजूद कई कर्मियों ने अपने मूल पदों पर ज्वाइन नहीं किया है। सरगुजा के जेडी हेल्थ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर का निरीक्षण किया तो यह लापरवाही सामने आई। धौरपुर सीएचसी से अटैच किए गए 9 कर्मियों ने हॉस्पिटल में ज्वाईनिंग नहीं दी है। जेडी ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। धौरपुर CHC में जेडी हेल्थ डा. अनिल शुक्ला की जांच के दौरान कई कर्मी बिना पूर्व सूचना के गायब मिले। नदारत मिले कर्मियों को जेडी हेल्थ ने नोटिस जारी किया है। सीएचसी में मिली अव्यवस्था पर जेडी हेल्थ ने बीएमओ को फटकार लगाई। हॉस्पिटल में गंदगी और अव्यवस्था मिली। मूल पदों पर नहीं लौटे 9 कर्मी
जेडी हेल्थ डा. अनिल शुक्ला की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर से पूर्व में 9 कर्मियों को अंबिकापुर एवं अन्य स्थानों पर पोस्टेड किया गया था। इन्हें राज्य शासन के निर्देश के बाद वापस मूल पदों पर भेजने का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें दंत चिकित्सक डा. प्रियंका सिंहदेव सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी शामिल हैं। हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि अब तक किसी भी कर्मी ने धौरपुर सीएचसी में ज्वाइन नहीं किया है। जेडी हेल्थ ने इसकी जानकारी मिलने पर सभी कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। हॉस्पिटल से बिना सूचना गायब मिले कर्मचारी
जांच के दौरान हॉस्पिटल के लैब एवं मेडिकल स्टोर में अव्यवस्था मिलने पर जेडी हेल्थ ने फटकार लगाई। हॉस्पिटल में बिना सूचना अनुज एक्का, प्रकाश कुमार, डा. बेबी प्रज्ञा ओझा, गोराती टोप्पो, अतीश टोप्पो, रोशनी सिंह, रूपन राम, अशोक कुमार एक्का, पीआर बंजारे एवं अजय सिंह बिना पूर्व सूचना के नदारत मिले। सभी को जेडी ने नोटिस जारी किया है। जेडी (हेल्थ) डा. अनिल शुक्ला ने बताया कि संभाग में 400 कर्मियों का संलग्नीकरण समाप्त किया गया है, जिन डॉक्टर एवं कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.