Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 4 ट्रको से 34 लाख का कबाड़ जब्त:नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, छाल से घरघोड़ा की ओर हो रहा था परिवहन, 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में 4 ट्रको से 34 लाख का कबाड़ जब्त:नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, छाल से घरघोड़ा की ओर हो रहा था परिवहन, 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kabaad chhal 1776434034
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kabaad chhal 1776434034
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस ने कबाड़ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। छाल से घरघोड़ा की ओर कबाड़ का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तभी पुलिस ने नाकेबंदी कर 4 ट्रको से 81.02 टन करीब 34.13 लाख का कबाड़ और ट्रक समेत कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद छाल पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बेरियर में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों की जांच की गई। जांच के दौरान चालक छोटे लाल यादव निवासी गोकुलगंज सीतामणी थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा को रोका गया। जिसके ट्रक में लगभग 25 टन 100 किलोग्राम लोहा, पाइप, एंगल ओर स्क्रैप लोड था। जिसकी कीमत करीब 10.52 लाख रुपये और वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। चालक से दस्तावेज मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पर कुल 22.52 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई
इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा, जिसे चालक नरसिंग यादव निवासी भदरापारा बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा चला रहा था। वाहन में करीब 24 टन 100 किलोग्राम कबाड़ लोड था, जिसकी अनुमानित कीमत 10.37 लाख रुपये और ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इसके द्वारा भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 22.37 लाख रुपये की जप्ती किया गया।
वाहन समेत अवैध कबाड़ जब्त
जांच के दौरान तीसरी कार्रवाई में एक ट्रक की जांच की गई, जिसमें चालक छबिनाथ प्रसाद निवासी पोड़ी बहार थाना आईटीआई जिला कोरबा को रोका गया। जिसके ट्रक में लगभग 16 टन 60 किलोग्राम स्क्रैप कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत करीब 6.72 लाख रुपये और वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इसके द्वारा भी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कुल 18.72 लाख रुपये की जप्ती की गई।
जांच करने पर मिला अवैध कबाड़
इसी तरह ट्रक चालक अरविंद कुमार सिंह निवासी तुलसीनगर थाना सीएसबी जिला कोरबा को रोका गया। जिसके वाहन की जांच करने पर उसमें करीब 15 टन 760 किलोग्राम कबाड़ लोड था। जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये और ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। कुल 18.50 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई। इन सभी मामलों में चालकों द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। ऐसे में सभी मामले मिलाकर कुल 81.02 टन स्क्रैप को जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि स्क्रैप समेत कुल 82.13 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहम्मद अकबर बोले-उत्पादन दोगुना करने बॉयलर का लोड बढ़ाया:पूर्व मंत्री का दावा-लोड 350 से बढ़ाकर 590 मेगावाट किया;प्लांट हादसे में अब तक 21 मौतें

April 17, 2026

बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे

April 17, 2026

कोंडागांव में 19,200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य:कलेक्टर ने गुणवत्ता, ग्रामीण आय बढ़ाने पर जोर दिया; 25 अप्रैल से खरीदी

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067645
Views Today : 156
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 3981
Total views : 88570
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.