Uncategorized

राजनांदगांव के मंगलम मोटर्स संचालक का परिवार हादसे का शिकार, झारखंड में पत्नी और दो बेटियों ने गंवाई जान

झारखंड में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। परिवार के हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार सवार 9 महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया। देखिए ये तस्वीरें… जमशेदपुर जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह परिवार कार से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और अमृत कौर, अमनदीप कौर और गुर सिमरन कौर की मौत हो गई। हादसे के बाद भागा ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक और कार को भी जब्त कर लिया गया है। 2 महीने पहले नए घर में शिफ्ट हुआ था परिवार प्रदीप सिंह (57) राजनांदगांव मंगलम मोटर्स के संचालक है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार मूल रूप से पंजाब (अमृतसर) का रहने वाला है। राजनांदगांव के महेश नगर में 2 महीने पहले तक परिवार का निवास था, जिसके बाद वे बनगांव स्थित अपने नए बंगले में रहने लगे थे। हाल ही में पंजाब से उनकी मां भी यहां रहने आई थीं। ​परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को तीनों मृतकों के पार्थिव शरीर राजनांदगांव पहुंचेंगे। सभी का अंतिम संस्कार राजनांदगांव में ही किया जाएगा। …………………… हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत: 14 घायल, नागपुर जाते समय ट्रक से टकराई बोलेरो; 5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button