राज्य स्तरीय कुश्ती में भिरई के 5 खिलाड़ी लेंगे भाग

पलारी| 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता कुश्ती धमतरी में गुरुवार को शुरू हो गई, जो 23 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिरई के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दुर्ग में भिरई के पांच खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में फाइनल मुकाबला जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। चयनित खिलाड़ियों में बालिका अंडर-14 के 33 किलोग्राम वर्ग में तृप्ति साहू, अंडर-17 के 43 किलोग्राम वर्ग में देहूति ठाकुर एवं 49 किलोग्राम वर्ग में मीनाक्षी ठाकुर, अंडर-19 के 50 किलोग्राम वर्ग में रिया साहू तथा बालक अंडर-14 के 65 किलोग्राम वर्ग में शेखर साहू शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता पर संस्था के प्राचार्य पीके साहू ने कहा कि विगत कई वर्षों से विद्यालय के बच्चे राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हो रहे हैं। व्यायाम शिक्षिका जानकी साहू, लोकेश कुमार सिन्हा, एमके मार्कंडे, पीके कुर्रे, मनीष बोरकर, सुनील ध्रुवे, अभिनव जंघेल, जकिया सितारा, स्नेह रणसिंह, तिजेश्वरी साहू, संध्या साहू, एमपी साहू, लिकेश हिंदू ने खुशी जताई है।
Source link




