जशपुर में शराबी बेटे ने पिता की हत्या की:काम करने की मामूली विवाद के बाद लकड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

![]()
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता पर लकड़ी की फाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार नाग (30) ने 16 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ खेत गए थे, जबकि घर पर उनके माता-पिता और बड़े भाई पूना राम नाग (35) मौजूद थे। शाम को सूचना मिली कि बड़े भाई ने पिता बंधु नाग (52) की हत्या कर दी है। घर पहुंचने पर उन्होंने पिता को आंगन में मृत अवस्था में पाया। डांट से नाराज होकर किया हमला मृतक की पत्नी ने बताया कि पूना राम शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे काम-धंधा करने की सलाह दी, जिससे वह भड़क गया। उसने आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और कनपटी पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से बंधु नाग की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने जुर्म कबूला सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने गुस्से में हमला करने की बात स्वीकार कर ली। हत्या में प्रयुक्त फाड़ी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने दी जानकारी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Source link




