टॉप न्यूज़

मुंगेली में भारी बारिश, खुड़िया बांध लबालब:मनियारी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा, 19 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट




मुंगेली जिले में लगातार हुई भारी बारिश से राजीव गांधी जलाशय यानी खुड़िया बांध पूरी तरह भर गया है। बांध के वेस्ट वेयर से करीब 6 फीट पानी बह रहा है, जिससे मनियारी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 2020 के बाद पहली बार खुड़िया बांध के वेस्ट वेयर से इतनी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। बांध से निकल रहा पानी सीधे मनियारी नदी में पहुंच रहा है, जिसके कारण नदी उफान पर है। नदी किनारे बसे कई गांवों में पानी घुसने लगा है। कारी डोंगरी के पास पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे ब्लॉक मुख्यालय से 19 गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। लोगों के लिए राहत शिविर भी बनाए गए हैं। लोरमी नगर में मनियारी नदी के किनारे रहने वाले 9 परिवारों को सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं। लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button