टॉप न्यूज़

कोंडागांव चर्च में इसाई समाज दो गुटों में बंटा:पुलिस ने समझौते की पहल की, द डेनियल मेथाडिस्ट चर्च में पास्टर को लेकर विवाद




कोंडागांव शहर के द डेनियल मेथाडिस्ट चर्च में पास्टर को लेकर विवाद गहरा गया है। समाज दो गुटों में बंट गया है, जिसमें एक पक्ष नए पास्टर का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा पुराने पास्टर को ही पद पर बनाए रखने की मांग कर रहा है। यह मामला अब कोंडागांव सिटी कोतवाली तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी मांगों और आपत्तियों के साथ पुलिस को आवेदन सौंपे हैं। हालांकि, विवाद के बावजूद अब तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने समझौते से मामला शांत कराया पुलिस ने कानूनी कार्रवाई से पहले आपसी सहमति से समाधान निकालने की पहल की है। टीआई उपाध्याय ने कहा कि यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराना है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है, ताकि आपसी सहमति से विवाद का निपटारा हो सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button