टॉप न्यूज़

बेमेतरा में डिप्टी CM अरुण साव ने की समीक्षा बैठक:बोले- योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिला अस्पताल को मिली नई सौगात




बेमेतरा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट (31 जुलाई) के दिशा सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सेवा, संकल्प और जवाबदेही के साथ काम करते हुए बेमेतरा को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए तय समय-सीमा में सभी लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। किसानों, स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर विशेष फोकस समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मानसून को देखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, जल संरक्षण, जल जीवन मिशन, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी रखने, समस्याओं का समय-सीमा में समाधान करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिला अस्पताल के लिए नए उपकरण और दवाइयों को मंजूरी बैठक के दौरान आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल के लिए नए जनरेटर, आवश्यक चिकित्सा उपकरण और जरूरी दवाइयों की खरीदी को स्वीकृति दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मानसून को लेकर विभागों को दिए विशेष निर्देश उप मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य विभाग को राशन वितरण व्यवस्था सुचारू रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी करने तथा लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों को बारिश के बाद सड़क निर्माण, मरम्मत और लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मंत्री और कलेक्टर ने भी दिए आवश्यक निर्देश बैठक में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों से समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, पेयजल और रोजगार जैसे क्षेत्रों में चरणबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से विकसित बेमेतरा के लक्ष्य को लेकर लगातार काम किया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button