टॉप न्यूज़

लालपुर फल मार्केट में निगम की कार्रवाई:लालपुर में अवैध गेट तोड़ा, लाभांडी में 1.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर




नगर निगम ने आज शहर में जलभराव और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। जोन-10 में लालपुर फल बाजार में नाले पर बने अवैध गेट को तोड़कर जल निकासी बहाल की गई, वहीं जोन-9 में लभांडी के भवानी नगर में करीब 1.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। लालपुर फल बाजार में अवैध गेट तोड़कर नाले की सफाई बारिश के कारण लालपुर फल बाजार में जलभराव की शिकायत मिलने पर नगर निगम की जोन-10 स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आयुक्त के निर्देश पर जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जेसीबी से नाले पर बना अवैध गेट तोड़ा गया। इसके बाद नाले की तत्काल सफाई कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। निगम का कहना है कि इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। लाभांडी में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई वहीं नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन-9 के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित भवानी नगर, लाभांडी में कार्रवाई की। यहां करीब 1.5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को नगर निवेश विभाग की टीम ने निष्प्रभावी बना दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध बाउंड्री वॉल तोड़ी गई और प्लाटिंग के लिए बनाए गए अवैध रास्तों को काट दिया गया, ताकि भूमि का अनधिकृत विकास आगे न बढ़ सके। नगर निगम ने कहा है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button