टॉप न्यूज़

मां-बेटे ने मिलकर की चेन स्नेचिंग:फूल तोड़ने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका, 2.5 लाख की चेन लेकर मां-बेटे हुए थे फरार




भिलाई में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 साल की बुजुर्ग महिला से चेन लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को किसी गैंग ने नहीं, बल्कि रिश्ते में मां-बेटे ने अंजाम दिया था। दोनों ने पहले बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया, फिर गले से करीब ढाई लाख रुपए की सोने की चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की बरामदगी की जा रही है। घटना 31 जुलाई की सुबह करीब 6:10 बजे की है। सेक्टर-1 सड़क नंबर-2 में रहने वाली उमा देवी रोज की तरह घर से कुछ दूर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार महिला और युवक उनके पास पहुंचे। बाइक से उतरी महिला ने उमा देवी से कहा कि, लकड़ी की मदद से फूल तोड़ दीजिए। बुजुर्ग महिला जैसे ही उसकी बात में उलझीं, महिला ने उनके गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले घटना के बाद उमा देवी ने भिलाई भट्ठी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसी दौरान मुखबिर से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने कैंप-1 शांतिपारा निवासी जी. गौतम (20) और उसकी मां जे. पार्वती (48) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों की वारदात में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि दोनों रिश्ते में सगे मां-बेटे हैं और उन्होंने मिलकर पूरी वारदात की योजना बनाई थी। चेन और बाइक को किया बरामद पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों ने इससे पहले कहीं और इसी तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है। पिछले कुछ दिनों में भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि सुबह या शाम टहलने के दौरान सतर्क रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button