टॉप न्यूज़

कलेक्टर ने पथराटोला में आंगनबाड़ी व उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण



भास्कर न्यूज | बालोद डौंडी विकासखंड के ग्राम पथराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोनों संस्थानों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद कर उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को केला एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों की नियमित उपस्थिति की जानकारी लेते हुए समय पर पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रसोई कक्ष का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इसके बाद कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के समीप स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की संख्या तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखी जाए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button