टॉप न्यूज़

Bharat Group Agarbatti Machine Fraud Allegations


रायपुर के फाफाडीह स्थित वॉलफोर्ट ओजोन में संचालित भारत ग्रुप के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक शिकायत की है। पीड़ित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से रायपुर पहुंचे। आरोप है कि कंपनी ने अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और रोजगार का झांसा देकर

.

पूरे मामले की पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम भनपुरी स्थित भारत ग्रुप के गोदाम पहुंची। यहां कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की गई और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतों को लेकर उनका पक्ष भी जाना गया।

उनका कहना है कि करीब 200 लोगों ने कंपनी से मशीन खरीदी है, जिनमें से सिर्फ 22 ने ही समस्या की शिकायत की है। मशीन पूरी तरह सही तरीके से काम कर रही है। ग्राहकों को कॉन्ट्रैक्ट में तय शर्तों के अनुसार ही भुगतान किया जा रहा है।

गोडाउन के भीतर कई क्विंटल अगरबत्ती तैयार मिली।

गोडाउन के भीतर कई क्विंटल अगरबत्ती तैयार मिली।

महिलाएं कर रही थीं काम, गोडाउन अगरबत्तियों से भरा पड़ा था

करीब शाम के 5 बज रहे थे। गोडाउन के भीतर टीम पहुंची तो कुछ महिलाएं अपना टिफिन और बाकी सामान पैक कर रही थीं। शायद, इनके घर लौटने का वक्त हो चुका था। बातचीत में पुष्टि भी हो गई।

महिलाओं से बातचीत में पता चला गोडाउन में अगरबत्तियों के पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम होता है। मैनुफैक्चरिंग अलग-अलग जिलों से लोग करके लाते हैं और गोडाउन में डम्प करते हैं।

इन महिलाओं से हमने उनके काम-काज और मेहनताने को लेकर भी बातचीत की, कोई शिकायत या समस्या सामने नहीं आई।

गोडाउन में काम रही महिलाओं ने कोई शिकायत नहीं की।

गोडाउन में काम रही महिलाओं ने कोई शिकायत नहीं की।

सर्विस मैनेजर ने दिए सवालों के जवाब

इसी गोडाउन के एक कॉर्नर में बड़ा बॉक्स यानी केबिन बना हुआ था। केबिन के भीतर दो महिलाएं बैठीं हुईं थी। बाहर काम कर रही महिलाओं ने बताया कि यही दोनों गोडाउन का मैनेजमेंट संभालती हैं। आरोपों पर वही जवाब दे पाएंगी।

हमने इनमें से एक को बाहर बुलाया। नाम, संस्थान जानने के बाद बातचीत की रजामंदी मिली। बाहर आई महिला ने अपना नाम निकिता शाह और डेजिगनेशन सर्विस मैनेजर बताया। इन्होंने ही सवालों के जवाब दिए। कंपनी के मालिक बाहर गए हुए थे।

आरोपों पर जवाब कंपनी की सर्विस मैनेजर निकिता शाह ने दिए।

आरोपों पर जवाब कंपनी की सर्विस मैनेजर निकिता शाह ने दिए।

अब आरोप और जवाब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…

आरोप नंबर- 1: अगरबत्ती के नाम आप लोगों को ठग रहे हैं?

जवाब: ऐसा नहीं है। अगरबत्ती बनाने का हमारे लिए कई जिलों में कई लोग कर रहे हैं। गोडाउन में कई क्विंटल माल पड़ा हुआ है। जिसकी मैनुफैक्चरिंग हमने नहीं की है। उन्हीं लोगों ने अगरबत्ती बनाई है।

जो हमसे मशीनें लेकर गए हैं। लोग अब भी आ रहे हैं, अपना माल ला भी साथ ला रहें हैं और पेमेंट लेकर जा रहे हैं। ठगी कर रहे होते तो भाग गए होते, हम यहीं हैं और यहीं रहेंगे, हमारा यही काम है।

आरोप नंबर- 2: आप वक्त पर पेमेंट नहीं करते?

जवाब: पेमेंट का ऐसा है कि हम वक्त पर ही करते हैं। लेकिन समस्या ये है कि कई लोग सही माल नहीं लाते। बहुत सी अगरबत्तियों में मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है और ये डिफेक्ट माल सही माल के साथ लोग मिला कर लाते हैं।

ऐसे में हमें सही और खराब माल फिल्टर करना होता है, जिसमें वक्त लगता है। पेमेंट हम सही स्टिक का करते हैं। इसी बात से कुछ लोगाें को प्राब्लम है। जबकि ये सारी बातें हमनें अपने कांट्रैक्ट में स्पष्ट तौर पर लिखी है।

आरोप नंबर- 3: आपकी मशीन खराब हो जाती है, महीने भर से ज्यादा नहीं चल पाती?

जवाब: नहीं, मशीन हमारी सही है। एक लाख पच्चीस हजार की मशीन आती है। अभी रेट बढ़ा है, पहले एक लाख पंद्रह हजार के करीब में आ जाती थी। कई लोग हर महीने कई किलो अगरबत्ती का प्रोडक्शन कर रहे हैं। स्टेट में हमारे लिए 200 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।

इनमें से कुछ काम नहीं करना चाहते। पार्ट टाइम कमाई के लालच में मशीन खरीद ली। लेकिन अपने हिसाब से चलाते हैं, कभी दो घंटे तो कभी चार घंटे। मशीन रूक-रूककर चलती है तो जल्दी खराब हो जाती है। ये बात हमने पहले ही बता दी थी।

आरोप नंबर- 4: दावा हर दिन 2 हजार रुपए तक की कमाई का किया गया था?

जवाब: हमने ये कहा था कि हर दिन 2 हजार तक कमा सकते हैं। लेकिन वो कंडीशनल है। आप रोज 8 घंटे मशीन चलाते हैं और सभी स्टिक सही बनाते हैं तो अब भी हमारा ये दावा है कि 2 हजार हर दिन की कमाई हो सकती है।

आरोप नंबर- 5: मशीन खराब होने की शिकायत पर आप टेक्निशयन नहीं भेजते?

जवाब: हमारे पास अभी छह टेक्निशियन हैं। एक जिले से दूसरे जिले ट्रैवल करते ही रहते हैं। कहीं काम चल रहा है तो अधूरा छोड़कर नहीं जा सकते। एक जगह का काम खत्म होने के बाद दूसरी समस्या सॉल्व करने निकलते हैं।

इसमें कुछ वक्त है। एक-दो दिन तो लग ही जाता है, लेकिन लोग उतना भी धैर्य नहीं रखना चाहते।

जनदर्शन और कमिश्नरेट में शिकायत

इस मामले की शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर से की गई है। इसके अलावा FIR की मांग लेकर पीड़ित रायपुर कमिश्नरेट कार्यालय में भी की गई है। हालांकि पूरे मामले में अब तक कोई FIR नहीं हुई है।

पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर कंपनी की ओर से लीगल नोटिस भेजकर मानसिक तनाव दिया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर कंपनी की ओर से लीगल नोटिस भेजकर मानसिक तनाव दिया गया।

………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अगरबत्ती बनाने और बायबैक गारंटी के नाम पर ठगी: कई जिलों से शिकायत करने रायपुर पहुंचे पीड़ित, भारत ग्रुप के खिलाफ कमिश्नरेट में शिकायत

रायपुर के फाफाडीह स्थित वॉलफोर्ट ओजोन में संचालित भारत ग्रुप के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक शिकायत की है। पीड़ित छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिले से हैं। आरोप है कि कंपनी ने अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और रोजगार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए वसूल लिए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button