माता साहिब-हासीदेवी की 200वीं जयंती पर 200 पौधे लगाए गए:सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ युवा विंग-महिला विंग ने अष्टविनायक गुलमोहर ग्रीन में किया पौधरोपण

![]()
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ युवा विंग, महिला विंग ने माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माता के नाम” अभियान के तहत अष्टविनायक गुलमोहर ग्रीन, सेजबहार (रायपुर) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शदाणी दरबार की पूज्य माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदे साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, अष्टविनायक के एमडी विक्की लोहाना, महामंत्री सुनील कुकरेजा, संजय जैसिंघ, मोहन वलयानी, डॉ. एन.डी. गजवानी, पवन लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, चेयरमैन नीता कुकरेजा, उपाध्यक्ष रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, अभय आठवानी, सुमीत आठवानी, हेमंत मेघानी, मनीष तलरेजा, राजकुमार तलरेजा, विशाल नारंग, लक्की कुकरेजा, युवा विंग टीम से रोशन ओछवानी, हरीश मांगतानी, राज कुकरेजा, रवि विजवानी, आशीष वासवानी, अविनाश खेतपाल, विशाल सचदेव मौजूद रहे।
Source link




