कोरकोट्टी नक्सली हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि:राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह बोले-शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा,21 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

![]()
राजनांदगांव में कोरकोट्टी (मानपुर) में वर्ष 2009 के नक्सली हमले की 17वीं बरसी पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार चौबे सहित 29 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में शहीदों की प्रतिमा और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सभी 29 शहीदों की कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया गया। डॉ. रमन सिंह ने शहादत को किया नमन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी वीर शहीदों को नमन किया और कहा कि मदनवाड़ा (कोरकोट्टी) की घटना नक्सल हिंसा की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक थी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान ने पुलिस का मनोबल और मजबूत किया और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत दी। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की शहीद एसपी स्वर्गीय विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रक्षित केंद्र स्थित शहीद स्मारक और मंगल भवन में सभी 29 शहीदों के छायाचित्रों पर फूल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया गया। शहीद परिवारों से मिले जनप्रतिनिधि सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 21 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान शहीदों की स्मृति में स्वास्थ्य परीक्षण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान 21 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सीईओ दुर्ग प्रसाद अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Source link




