5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत:दिल्ली में मोतीलाल नेहरू कॉलेज में B.Com सेकंड ईयर का छात्र था, बॉयज PG में रहता था

![]()
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 20 वर्षीय छात्र युवराज की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई करता था। हादसे की खबर मिलते ही दुर्ग में उसके परिवार और परिचितों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद थे। इमारत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें…
कॉलेज की छुट्टियों में दुर्ग आया था युवराज
युवराज मूलरूप से दुर्ग का रहने वाला था। वह पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। उसके परिचित आदित्य ने बताया कि कॉलेज में छुट्टियां चल रही थीं, इसलिए युवराज बीते महीने दुर्ग स्थित अपने घर आया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद वह करीब तीन दिन पहले ही वापस दिल्ली लौटा था।
परिजन दिल्ली रवाना
हादसे की जानकारी मिलते ही रविवार को युवराज के परिजन दिल्ली के रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं कई लोग लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। दोस्तों और परिचितों में शोक
युवराज की मौत की खबर सामने आने के बाद उसके दोस्तों और परिचितों में भी शोक की लहर है। युवराज छुट्टियां बिताकर कुछ दिन पहले ही दिल्ली वापस गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि दिल्ली लौटने के कुछ ही दिन बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिलेगी। फिलहाल हादसे के बाद राहत और बचाव का काम किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इमारत गिरने के कारणों और इसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
Source link




