टॉप न्यूज़

राजनांदगांव पुलिस रेंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:अधिकारियों को पेशेवर आचरण और मानसिक लचीलेपन का पाठ पढ़ाया गया




राजनांदगांव पुलिस रेंज में अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास और काम करने की क्षमता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण “पेशेवर आचरण और मानसिक मजबूती” विषय पर आधारित था। कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) राजनांदगांव में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आईजी यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में कार्य के दौरान होने वाली गलतियों से सीख लेते हुए अपनी कार्यक्षमता और सीखने की क्षमता में लगातार वृद्धि करना आवश्यक है। उन्होंने खुद को मानसिक और व्यावहारिक रूप से हमेशा बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को सिखाए गए तनाव से निपटने के तरीके पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। दो दिवसीय इस सत्र में प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर कई महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया गया। इनमें पेशेवर आचरण व संवाद, प्रभावी बातचीत, नैतिक मूल्य, टीम भावना और सकारात्मक कार्य संस्कृति शामिल थे। प्रशिक्षण में तनाव व समय प्रबंधन, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित निर्णय लेना, भावनात्मक नियंत्रण और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को सिखाए गए कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीके नेप्रा कंसल्टिंग की विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा शुक्ला, डॉ. प्रतिभा दईपुरिया, अनिकेत सिंग देवोल और उनकी टीम ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों, समूह गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से अधिकारियों को कार्यस्थल की चुनौतियों से निपटने तथा स्वयं को प्रेरित रखने के तरीके सिखाए। इस प्रशिक्षण में रेंज के सभी जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर आईजी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण से सीखे गए कौशल और तकनीकों का अपनी दैनिक कार्यशैली में प्रभावी ढंग से उपयोग करेंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button