टॉप न्यूज़

1.90 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन:विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर




बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलतरा और सेंदरी में करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मौजूद रहे। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नई सीसी सड़क, आरसीसी नाली और अन्य निर्माण कार्यों की समय-समय पर पानी से तराई करें, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे। हर नागरिक लगाए एक पौधा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। बेलतरा में हुए ये विकास कार्य ग्राम पंचायत बेलतरा में करीब 99.50 लाख रुपए की लागत से कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर का अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, व्यवसायिक परिसर, स्कूल लाइब्रेरी, उचित मूल्य गोदाम, नाली निर्माण, शाला भवन उन्नयन, सामुदायिक भवन, मंच, मुक्तिधाम, आयुर्वेद योगा शेड और सांस्कृतिक मंच शामिल हैं। सेंदरी में भी मिले विकास कार्य ग्राम पंचायत सेंदरी में करीब 91.02 लाख रुपए की लागत से अलग-अलग वार्डों में आरसीसी नाली, सीसी सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। सरपंचों ने जताया आभार सेंदरी के सरपंच राजेश ध्रुव ने कहा कि विधायक के प्रयासों से गांव को करीब एक करोड़ रुपए के विकास कार्य मिले हैं। वहीं बेलतरा के सरपंच सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में बेलतरा विधानसभा तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button