टॉप न्यूज़

पेंड्रारोड स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़ा युवक:बिजली सप्लाई बंद कराई गई; कई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर युवक खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। आत्महत्या की आशंका के चलते रेलवे और पुलिस प्रशासन ने फौरन बिजली आपूर्ति बंद कराई। घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह घटना पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर हुई। गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव का निवासी युवक अज्ञात कारणों से मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया था। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए, रेलवे की ओवरहेड बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, ताकि करंट लगने का खतरा टल सके। कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे इसके बाद युवक को नीचे उतारने और समझाने का प्रयास शुरू किया गया। कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद, रेलवे पुलिस ने युवक को सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। आत्महत्या का प्रयास कर रहा था युवक शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button