टॉप न्यूज़

स्कूल में प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता से मारपीट,अभद्र व्यवहार:वाड्रफनगर समय-सारणी को लेकर हुआ विवाद, 2 लैब असिस्टेंट को DEO ने किया सस्पेंड




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्रभारी प्राचार्य और एक व्याख्याता के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दो प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) वाड्रफनगर ने 15 जुलाई को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। समय-सारणी को लेकर हुआ विवाद जांच में सामने आया कि प्रयोगशाला सहायक अयोध्या प्रसाद यादव और विजय कुमार यादव ने विषय कालखंड (पीरियड) की समय-सारणी को लेकर प्रभारी प्राचार्य अनंत कुमार यादव तथा व्याख्याता इजहारूल हक अंसारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। जांच में घटना की पुष्टि जांच प्रतिवेदन में घटना की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ। अध्यापन कार्य बाधित हुआ और विद्यार्थियों व अन्य शिक्षकों के बीच शिक्षकीय आचरण को लेकर गलत संदेश गया। आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों कर्मचारियों का कृत्य शासकीय सेवकों से अपेक्षित अनुशासन, मर्यादा और सेवा आचरण के विपरीत है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। दोनों कर्मचारियों को तत्काल किया निलंबित आदेश के अनुसार, दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-14 के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियम-9(1)(क) के तहत अयोध्या प्रसाद यादव और विजय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रामचंद्रपुर रहेगा मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का सख्त संदेश विद्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार, मारपीट और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button