Uncategorized
रायपुर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास के तबादला मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर हाई कोर्ट ने रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास की तबादले के खिलाफ दायर दूसरी याचिका को खारिज कर दिया है। उन्हें 3 सितंबर 2026 को रायपुर से कोरबा स्थानांतरित किया गया था। पहली याचिका में कोर्ट ने तबादले पर रोक लगाने के बजाय केवल अभ्यावेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया।




