Uncategorized
जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकारी पेंशन देने की मांग छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान पेंशन देने की मांग को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने उर्मिला पाणिग्रही और कुंती देवांगन समेत विभिन्न जिलों के 21 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की याचिकाएं निरस्त करते हुए कहा कि पंचायत कर्मी राज्य के शासकीय सेवक नहीं हैं।


