टॉप न्यूज़

बेमेतरा में बाड़े में ठूंसकर रखे 105 गौवंश बरामद:चारा-पानी की व्यवस्था नहीं, बीमार-मृत पशुओं को सुनसान जगह फेंकने का आरोप,पिता-पुत्र गिरफ्तार




बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के हेमाबंद गांव में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बाड़े से 105 गौवंश बरामद किए हैं। आरोप है कि इन्हें बिना पर्याप्त चारा-पानी और उचित व्यवस्था के ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। मामले में पुलिस ने दिलीप राय (55) और उसके बेटे संजय राय (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हेमाबंद निवासी दिलीप राय के बाड़े में बड़ी संख्या में गौवंश रखे जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और उचित व्यवस्था नहीं मिली। पूछताछ में आरोपी दिलीप राय ने गौवंशों की उचित देखरेख नहीं होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उसका बेटा संजय राय भी इस काम में शामिल था। बीमार-मृत पशुओं को सुनसान जगह फेंकने का आरोप जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बीमार या मृत गौवंशों के लिए इलाज अथवा उचित व्यवस्था करने के बजाय उन्हें ट्रैक्टर में भरकर गांव से बाहर सुनसान स्थान पर फेंक दिया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में भी साक्ष्य जुटाकर जांच आगे बढ़ाई है। 9 गौवंश गंभीर हालत में मिले कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 105 गौवंश जब्त किए। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इनमें 9 गौवंश की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे स्थान पर भेजा गया है। वहीं, अन्य गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए जिले की अलग-अलग गौशालाओं में भेजा गया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। विवेचना के दौरान मामले में कुछ अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने दिलीप राय और संजय राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button