टॉप न्यूज़

सिलफिली हाई स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला:प्राचार्य पर दुर्व्यवहार और सुविधाओं की कमी का लगाया आरोप, 15 दिन के लिए हटाया गया




सूरजपुर जिले के सिलफिली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल में पंखे समेत मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्राचार्य के कथित दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से कई पंखे खराब हैं और कक्षाओं में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी बीच प्राचार्य के व्यवहार को लेकर भी विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती गई। महिला स्टाफ ने भी लगाए गंभीर आरोप स्कूल की एक महिला कर्मचारी ने भी प्राचार्य पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और ऊंची आवाज में बात करने का आरोप लगाया। महिला कर्मचारी का दावा है कि प्राचार्य ने उनसे एक लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला कर्मचारी के अनुसार, पैसे मांगने का कारण पूछने पर प्राचार्य ने कथित तौर पर डीओ बनने के लिए पैसे की जरूरत होने की बात कही। कुछ छात्राओं ने भी प्राचार्य पर कथित दुर्व्यवहार और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ के अलग-अलग बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। जांच के बाद 15 दिन के लिए हटाया मामले की जानकारी मिलने पर लटोरी तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों और स्टाफ से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। तहसीलदार ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आई शिकायतों के आधार पर प्राचार्य को 15 दिनों के लिए स्कूल से हटाया गया है। आगे की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने स्कूल की तालाबंदी और धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button