टॉप न्यूज़

भालू के हमले से दो ग्रामीण गंभीर घायल:बलौदाबाजार के देवपुर बीट की घटना; वन विभाग की टीम ने बढ़ाई गश्त




बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन बीट इलाके में सुबह करीब 5 बजे भालू ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय कोसमसरा निवासी डमरू लाल यादव (बया) और कमलेश बरिहा जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पिथौरा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुबह के समय जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। इस समय जंगली जानवर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। गांवों में बढ़ाई गई गश्त घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। वन विभाग ने भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमें तैनात की हैं। जंगल के किनारे बसे गांवों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button