साजा स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी की होगी जांच:बेमेतरा कलेक्टर को 4 सदस्यीय समिति,7 दिन में सौपेंगी रिपोर्ट, गुणवत्ता,उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया की जांच

![]()
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर खरीदी में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत खरीदे गए कंप्यूटरों को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जांच समिति की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर कृष्ण कुमार साहू करेंगे। समिति में जिला कोषालय अधिकारी प्रशांत प्रधान, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महेंद्र कुमार वर्मा और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रोहित चंद्रवंशी को सदस्य बनाया गया है। कंप्यूटरों की गुणवत्ता और खरीद प्रक्रिया की होगी जांच कलेक्टर ने समिति को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों में खरीदे गए कंप्यूटरों की गुणवत्ता, उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि खरीदी नियमानुसार हुई है या नहीं। 7 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने जांच समिति को 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link




