टॉप न्यूज़

कोलवाशरी में 19.75 टन कोयले का गबन:मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, वजन में हेरफेर कर कम कोयला दिखाया




जांजगीर-चांपा के बलौदा क्षेत्र की महावीर कोलवाशरी में 19.75 टन कोयले के गबन के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ट्रकों में लाए गए कोयले की मात्रा में हेरफेर कर गबन करने का आरोप है। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। कोलवाशरी में कार्यरत राजकुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर दो ट्रक महावीर कोलवाशरी पहुंचे थे। तौल के दौरान गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को ट्रकों में मौजूद कोयले की मात्रा कम होने का संदेह हुआ। तौल में गड़बड़ी कर जारी की गई थी कांटा पर्ची जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी और कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने संबंधित ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना दूसरे वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी थी। इसके बाद दोनों ट्रकों को कोल यार्ड में अनलोडिंग के लिए भेज दिया गया। दो ट्रकों में 19.75 टन कोयला कम मिला अनलोडिंग के दौरान कोयले की मात्रा कम होने की आशंका पर दोनों ट्रकों की दोबारा तौल कराई गई। जांच में एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे ट्रक में 12.70 टन कोयला कम मिला। दोनों ट्रकों को मिलाकर कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। इस मामले में बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत BNS की धारा 316(4) और 3(5) में अपराध दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राकेश कुमार यादव उर्फ सीट (24) और जावेद खान (23) को गिरफ्तार किया। दोनों पाली चौकी नैला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button