टॉप न्यूज़

सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर लौटे टीचर के बेटे ने की आत्महत्या:पिता छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने लेकर गए थे, इधर बड़े बेटे ने स्टोर रूम में जाकर लगा ली फांसी




दुर्ग के जवाहर नगर में रहने वाले 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यश कुमार डडसेना (20) के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसकी केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा देकर घर लौटने के कुछ देर बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। यश 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौटा। उस समय घर में उसकी दादी मौजूद थीं। वहीं उसके पिता छत्रपाल डडसेना अपने छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने के लिए हुडको गए हुए थे। यश की मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास पिता ने यश को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने घर के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया। कॉल दादी ने रिसीव किया। दादी ने बताया कि यश कुछ देर पहले “टॉयलेट जा रहा हूं” कहकर गया था। स्टोर रूम में फआंसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
काफी देर तक यश वापस नहीं लौटा तो दादी उसे देखने के लिए गईं। पहले उन्होंने टॉयलेट में देखा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद बगल में बने स्टोर रूम का दरवाजा खोला तो यश फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देखकर दादी घबरा गईं और उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। कल होगा पोस्टमॉर्टम
सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार के अन्य लोगों के आने के बाद कल पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस परिजनों और यश के करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी मानसिक तनाव में था या किसी दूसरी परेशानी से गुजर रहा था। जरूरत पड़ने पर उसके मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button