टॉप न्यूज़

Ambikapur IPS Rahul Bansal Bribe Case


ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर ठगी के मामले में हवाला के जरिए 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप है। CBI कोर्ट दिल्ली में दाखिल परिवाद के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। वहीं, वायरल ऑडियो मामले में ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्म

.

IG दीपक कुमार झा ने यह कार्रवाई की है। उनका कहना है कि मामले में CSP राहुल बंसल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वायरल ऑडियो के आधार पर ASI और कॉन्स्टेबल को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

CBI स्पेशल कोर्ट में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा के जरिए रिश्वत का सौदा किया गया। शिकायत में 1 करोड़ रुपए की रकम हवाला ऑपरेटरों के जरिए पहुंचाने का आरोप है। मामले में छत्तीसगढ़ DGP को भी नोटिस जारी किया गया है।

हरियाणा के रहने वाले आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि ठगी के मामले की जांच के दौरान अंबिकापुर CSP राहुल बंसल ने दबाव बनाकर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रिश्वत की रकम हवाला के जरिए पहुंचाई गई। साइबर सेल के ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा ने इसमें बिचौलियों की भूमिका निभाई।

अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

CBI कोर्ट ने जारी किया नोटिस

आकाश कुमार ने मामले की शिकायत CBI से की थी। FIR दर्ज नहीं होने के बाद CBI स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

जिसमें ट्रेनी IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7A, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 308 और 351 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायत के साथ शपथ-पत्र, WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी कोर्ट में पेश की गई हैं।

CBI कोर्ट में दायर किया गया परिवाद।

CBI कोर्ट में दायर किया गया परिवाद।

CSP के खिलाफ सबूत नहीं, ASI और कांस्टेबल सस्पेंड

सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में देश के अलग-अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच CSP राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी।

जांच के दौरान आरोपी पक्ष ने CBI से शिकायत की थी। इस शिकायत के संबंध में पुलिस ने अपना जवाब दिया है। आरोपी पक्ष से 1 करोड़ रुपए के लेन-देन के आरोपों के संबंध में सबूत पेश करने को कहा गया था, लेकिन अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।

जानिए पूरा मामला…

अंबिकापुर के क्रशर संचालक रवि मोहन गोस्वामी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए ‘मनी ट्रेड 365’ और ‘स्काई ट्रेड’ नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर उनसे 20 लाख 15 हजार रुपए की ठगी की गई।

शिकायतकर्ता ने 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के जरिए यह राशि जमा की थी। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 3(5) और IT एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया था। CSP राहुल बंसल की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही थी।

बताया गया है कि अब तक इस मामले में 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि मामले में जल्द चालान पेश करने और जांच रिपोर्ट में रियायत देने के बदले 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई।

आरोप के मुताबिक हवाला के जरिए दो किश्तों में 50-50 लाख रुपए लेने की बात सामने आई है। वहीं, कांस्टेबल अंशुल शर्मा ने अपना गैजेट खराब होने की बात कहते हुए रुपये की मांग की और अंबिकापुर की एक मोबाइल दुकान में पैसे छोड़ने के लिए कहा।

इससे जुड़ा ऑडियो भी वायरल हुआ है। वहीं, अब CBI की स्पेशल कोर्ट में दायर परिवाद पर सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त निर्धारित की गई है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप: CBI स्पेशल कोर्ट में शिकायत, ठगी केस के आरोपी से मांगे रुपए, ASI-आरक्षक बने मीडिएटर

ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर ठगी के मामले में हवाला के जरिए 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा है। हरियाणा के रहने वाले शिकायतकर्ता ने CBI कोर्ट दिल्ली में परिवाद दायर किया है। इसके अलावा कोर्ट को व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो क्लीप भी सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button