Chhattisgarh Police Gallantry Awards | Independence Day Honors List

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित पुलिस पदकों में इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस का दबदबा देखने को मिला।
.
राज्य के 153 अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। इनमें 141 वीरता पदक, 10 सराहनीय सेवा पदक और 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।

केंद्र ने गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का ऐलान किया है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को इस बार विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

वीरता पदक पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में आईजी पी. सुंदरराज, आईजी इंदिरा कल्याण एलेसेला, एएसपी संदीप पटेल और एएसपी रॉबिंसन गुड़िया शामिल हैं।
आईजी पी. सुंदरराज को नक्सल विरोधी अभियानों के प्रभावी नेतृत्व और माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

वहीं, आईजी इंदिरा कल्याण एलेसेला को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक नेतृत्व के लिए यह सम्मान मिला है। एएसपी संदीप पटेल और एएसपी रॉबिंसन गुड़िया को भी विशेष अभियानों में असाधारण बहादुरी दिखाने पर वीरता पदक दिया जाएगा।
वरिष्ठ IPS कोटवानी को राष्ट्रीय पदक
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम.एल. कोटवानी को प्रदान किया जाएगा। पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। इसके अलावा होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश कुमार पांडेय को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में कमांडेंट गायत्री सिंह, कमांडेंट ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा, एएसपी दीपमाला कश्यप, डिप्टी कमांडेंट रमा पटेल, इंस्पेक्टर पिनाकी, डीएसपी सविता सिंह परिहार, असिस्टेंट कमांडेंट बृजेश कुमार तिवारी, कंपनी कमांडर राकेश कुमार सिंह और प्लाटून कमांडर नेहरू लाल शामिल हैं।
अब पढ़े क्यों मिला अवार्ड
वीरता पदक (Gallantry Medal)
- आईजी पी. सुंदरराज – नक्सल विरोधी अभियानों का प्रभावी नेतृत्व करने और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाई के लिए सम्मानित।
- आईजी इंदिरा कल्याण एलेसेला – नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व और बहादुरी का परिचय देने के लिए सम्मानित।
- एएसपी संदीप पटेल – नक्सल विरोधी अभियान में साहसिक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित।
- एएसपी रॉबिंसन गुड़िया – उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान के दौरान असाधारण वीरता दिखाने के लिए सम्मानित।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)
- डीआईजी एम.एल. कोटवानी – पुलिस सेवा में लंबे समय तक उत्कृष्ट, अनुकरणीय और विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित।
- अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश कुमार पांडेय – होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस में उत्कृष्ट कार्य और विशिष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित।
सराहनीय सेवा पदक (MSM)
- कमांडेंट गायत्री सिंह – पुलिस सेवा में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित।
- कमांडेंट ओम प्रकाश शर्मा – उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित।
- एएसपी दीपमाला कश्यप – बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित।
- अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा – कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित।
- डिप्टी कमांडेंट रमा पटेल – उत्कृष्ट सेवा और प्रशासनिक दक्षता के लिए सम्मानित।
- इंस्पेक्टर पिनाकी – सराहनीय पुलिस सेवा के लिए सम्मानित।
- डीएसपी सविता सिंह परिहार – उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए सम्मानित।
- असिस्टेंट कमांडेंट बृजेश कुमार तिवारी – कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित।
- कंपनी कमांडर राकेश कुमार सिंह – सराहनीय सेवाएं देने के लिए सम्मानित।
- प्लाटून कमांडर नेहरू लाल – उत्कृष्ट कार्य और सेवा के लिए सम्मानित।
पढ़े आदेश की कॉपी











