टॉप न्यूज़

शराब पीकर बाइक चलाई, 10 हजार जुर्माना:सूरजपुर कोर्ट ने लगाया अर्थदंड, ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील




सूरजपुर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाना एक युवक को महंगा पड़ा। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी पर 10,000 का अर्थदंड लगाया। जानकारी के अनुसार, कैलाशपुर निवासी विजेंद्र सिंह को शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए यातायात पुलिस की जांच के दौरान पकड़ा गया था। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला कोर्ट भेज दिया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। यातायात विभाग का कहना है कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। ऐसे मामलों में चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डालता है, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इसी कारण जिले में लगातार जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button